अपनी किताब प्रकाशित करवाएँ

Competitions

प्रतियोगिताओं की
जानकारी

निचे हमारे सभी सोशल मीडिया मंच पर आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी है |

आप जान सकेंगे कि किस तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं और आप उनमें कैसे भाग ले सकते हैं |

शब्दांचल फेसबुक ग्रुप पर आयोजित प्रतियोगिताएँ

शब्दांचल फेसबुक ग्रुप पर 3 तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं जो निम्नलिखित हैं:

1. 3 दिवसीय प्रतियोगिता:

इस प्रतियोगिता में रचनाकारों कोई एक विषय दिया जाता है जिसपर आपको नियमों का पालन करते हुए अपनी रचना शब्दांचल फेसबुक ग्रुप में पोस्ट करनी होती है | किन्ही  3 विजेताओं को इ-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है | प्रतियोगिता से सम्बंधित जानकारी ग्रुप में पोस्ट की जाती है और उसे आप अनाउंसमेंट सेक्शन में देख सकेंगे |

2. साप्ताहिक प्रतियोगिता:

इस प्रतियोगिता के दौरान रचनाकारों को एक अनोखा विषय दिया जाता है जिसपर आपको नियमों का पालन करते हुए अपनी रचना शब्दांचल फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट करनी होती है | किन्हीं तीन विजेताओं को मैडल और प्रशंसा पत्र की हार्ड कॉपी से सम्मानित किया जाता है व पुरस्कार विजेताओं को भेजा जाता है | यह प्रतियोगिता १ सप्ताह तक चलती है | प्रतियोगिता से सम्बंधित जानकारी ग्रुप में पोस्ट की जाती है और उसे आप अनाउंसमेंट सेक्शन में देख सकेंगे |

3. काव्यपाठ प्रतियोगिता:

इस प्रतियोगिता के दौरान रचना या तो अपना विषय चुनने को स्वतंत्र होता है या फिर मंच द्वारा विषय उपलब्ध करवाया जाता है | रचनाकार शब्दांचल फेसबुक ग्रुप में लाइव आकर अपनी प्रस्तुति देनी होती है | किन्हीं तीन विजेताओं को मैडल और प्रशंसा पत्र की हार्ड कॉपी से सम्मानित किया जाता है व पुरस्कार विजेताओं को भेजा जाता है | यह प्रतियोगिता १ सप्ताह तक चलती है | प्रतियोगिता से सम्बंधित जानकारी ग्रुप में पोस्ट की जाती है और उसे आप अनाउंसमेंट सेक्शन में देख सकेंगे |

अधिक जानकारी के लिए ग्रुप से जुड़े रहें और गतिविधियों पर ध्यान दें |

शब्दांचल इन्स्टाग्राम पेज पर आयोजित प्रतियोगिताएँ

शब्दांचल इन्स्टाग्राम पेज पर 2 तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं जो निम्नलिखित हैं:

1. वर्ड प्रोम्प्ट:

शब्दांचल इन्स्टाग्राम पेज पर पोस्ट द्वारा एक शब्द रचनाकारों को दिया जाता है जिसपर नियमानुसार अपनी रचना पोस्ट के कमेंट बॉक्स में प्रस्तुत करनी होती है | किन्हीं तीन रचनाकारों को इ-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है |

2. 7-15 दिवसीय प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता के दौरान दिए गए विषय पर नियमानुसार रचनाकार को अपनी प्रस्तुति देनी होती है | यह प्रतियोगिता 7 दिनों से लेकर 15 दिनों तक चल सकती है जिसकी जानकारी प्रतियोगिता के दौरान उपलब्ध करवाई जाती है | किन्हीं तीन विजेताओं को मैडल और प्रशंसा पत्र की हार्ड कॉपी से सम्मानित किया जाता है व पुरस्कार विजेताओं को भेजा जाता है |

अधिक जानकारी के लिए पेज से जुड़े रहें और गतिविधियों पर ध्यान दें |

*प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन पूर्णत: निष्पक्ष होकर रचनाकार की प्रस्तुति की गुणवत्ता और शब्दांचल के सभी सदस्यों के सुझावों को ध्यान में रखकर किया जाता है |

Shopping Cart

अपनी पुस्तक प्रकाशित करने की प्रक्रिया जाने