
सर्वश्रेष्ठ कविता पुरस्कार
अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2023
नियम
इस प्रतियोगिता से जुड़े कुछ अनिवार्य नियम:
- अपने पसंद के विषय पर न्यूनतम 4 से अधिकतम 16 पंक्तियों के बीच 3 कविता लिखें।
- तीनों कविताएँ नीचे दी गयी तिथि के अनुसार हमें भेजें एवं पोस्ट करें:
पहली कविता: 1 नवंबर से 10 नवंबर
दूसरी कविता: 11 नवंबर से 20 नवंबर
तीसरी कविता: 21 नवंबर से 30 नवंबर
- दी गयी तिथियों में से किन्ही दो पर पोस्ट करना अनिवार्य है।
- कविता के पीछे के भाव को ‘भाव’ शीर्षक देकर अधिकतम 100 शब्दों में व्यक्त करें।
- कविता को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट या शब्दांचल के फेसबुक ग्रुप पर shabdanchal को टैग करके पोस्ट करनी होगी एवं हमें भेजना भी अनिवार्य है
- दिए गए hashtag का इस्तमाल करें #naipehel_kavitapuraskaar
- कविता स्वरचित एवं त्रुटि रहित हो।
- हर महीने दो रचनाकारों को ‘सर्वश्रेष्ठ कविता” के पद से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा|
- सर्वश्रेष्ठ कविता का चयन पूर्णत: उसकी गुणवत्ता के आधार पर ही किया जाएगा |
- विजेताओं को स्वर्ण पदक और सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
अन्य किसी भी प्रकार की जानकरी के लिए शब्दांचल टीम से संपर्क करें |
Email: shabdanchal@gmail.com
Whatsapp: 9205758857