अपनी किताब प्रकाशित करवाएँ

एक पहल लेखकों के लिए

अनेकों गतिविधियों और पुरस्कारों द्वारा लेखकों का उत्साहवर्धन शब्दांचल मंच करता आया है 

प्रतियोगिताओं में भाग लें

और जीतें नि:शुल्क पुरस्कार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शब्दांचल मंच द्वारा आयोजित गतिविधियों से सम्बंधित अक्सर रचनाकारों के मन में कुछ सवाल रहते हैं। उनमें से कुछ सवालों के जवाब आपको यहाँ मिलेंगे। अन्य किसी सवाल के जवाब के लिए शब्दांचल टीम से सम्पर्क करें।

नई पहल क्या है?

नई पहल शब्दांचल मंच द्वारा शुरू की गयी प्रतियोगिताओं और पुरस्कारों की एक श्रेणी है। इसका आयोजन पहली बार मई 2022 में किया गया था। नई पहल हर महीने आयोजित की जाती है, इसमें अलग अलग तरह की प्रतियोगिताएँ रहती हैं जिनमें रचनाकार अपनी दिलचस्पी के अनुसार भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिताएँ हर महीने के पहले दिन से शुरू होकर अंतिम दिन तक रहती हैं। विजेताओं को पदक, ट्राफ़ी, सम्मान पत्र आदि से सम्मानित किया जाता है।

नई पहल के विजेताओं को कैसे पुरस्कृत किया जाएगा।

नई पहल में अप्रेल 2023 से हर प्रतियोगिता में २ विजेताओं को चुना जाने लगा है। विजेताओं को उनकी रचना की गुणवत्ता के आधार पर चुना जाता है। विजेताओं को मंच पुरस्कार उनके पते पर भिजवाता है। पुरस्कार के रूप में ट्राफ़ी, पदक या सम्मान पत्र दिए जाते हैं।

क्या हम सभी नई पहल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं?

जी हाँ, आप एक या सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। 

शब्दांचल द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कोई शुल्क देना होता है?

नहीं, शब्दांचल मंच रचनाकारों से कोई शुल्क नहीं लेता है। मंच पर आयोजित गतिविधियाँ नि:शुल्क आयोजित की जाती हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने के लिए क्या कोई शुल्क देना होता है?

नहीं, आपको अपना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। प्रतियोगिताएँ और पुरस्कार नि:शुल्क हैं।

शब्दांचल के सदस्य कैसे बन सकते हैं?

आप दी गयी लिंक पर जाकर शब्दांचल के सदस्य बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

members joining

क्या विजेता न बनने पर रचनाकारों को कुछ मिलेगा?

अप्रेल 2023 से सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ई-प्रशंसा पत्र दिया जाने लगा है। प्रशंसा पत्र आपको मेल के द्वारा प्राप्त होगा।

सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जहाँ शब्दांचल लेखकों के लिए उपस्थित है

किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमसे जुड़ने के लिए उसपर दबाएँ

पुरस्कृत रचनाकार

शब्दांचल वेब्सायट का काम प्रगति पर है। जल्दी ही नए विकल्प और सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। किसी भी जानकरी के लिए टीम से सम्पर्क करें ।

ईमेल: shabdanchal@gmail.com

आपके सुझाव हमें बेहतर बनाते हैं ।

Shopping Cart

अपनी पुस्तक प्रकाशित करने की प्रक्रिया जाने